संत समाज के प्रेरणास्रोत हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य: रविंद्रपुरी
हरिद्वार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के इंटरनेशनल मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने शांतनु शुक्ला को मां मनसा देवी और मां गंगा की मूर्ति भेंटकर आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य संत समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उनके अस्वस्थ होने से पूरा संत समाज चिंतित है। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी, डा.एलीन मालवीय, आलोक द्विवेदी, हिमांशु वालिया मौजूद रहे।
