नौकरी दो या डिग्री वापस लो‘ की मांग को लेकर एनएसयूआई व कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया
देहरादून………
नौकरी दो या डिग्री वापस लो‘ की मांग को लेकर एनएसयूआई व कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी जैसे ही हाथीबड़कला पुलिस चैकी के पास पहंुचे तो पुलिस ने वहां पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और बाद में पुलिस ने सभी गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।
यहां कांग्रेस भवन में एनएससयूआई, कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कंुदन के नेतृत्व में इकटठा हुए और इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया किया और सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने दो करोड युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वायदा किया लेकिन वह एक जुमला बनकर रह गया और आज युवा वर्ग हताश और निराश है और नौकरी के लिए दर दर भटक रहा है और केन्द्र व राज्य सरकार पूरी तरह से मोन है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में केन्द्र व राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम रही है और इसके लिए आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लगातार युवाओं का उत्पीड़न कर रही है
उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं को अभी से ही सजग रहना होगा। केंद्र सरकार ने युवाओं से प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वादा किया था जिसे वो भूल चुके हैं। उन्होंने कहा िक आज छात्र छात्राओं को महंगी शिक्षा लेने के बाद भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है, बेरोजगारी दर 45 साल में अपने उच्चतम स्तर पर है।
इस अवसर पर मोहन भंडारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं पहले तो समय से नहीं की जाती और अगर होती भी हैं तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाती हैं, सरकार ने बजट में भी शिक्षा को दरकिनार कर दिया है इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सभा के बाद सभी ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया और काफी देर तक बैरीकैडिंग पर धरना व प्रदर्शन किया और बाद में पुलिस ने सभी गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।
इस अवसर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कंुदन, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, कमलेश रमन, डा. आर पी रतूडी, संगठन के सौरभ ममगाईं, हिमांशु रावत, आदि शामिल थे।
