बालाकोट एयर स्ट्राइक के पूरे होने पर राजनाथ, शाह, योगी और सीएम रावत ने किया वायुसेना की वीरता को सलाम

लखनऊ……..
बालाकोट एयर स्ट्राइक के आज दो साल पूरे हो गए हैं. आज से 2 साल पहले 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर घुसकर बालाकोट में आतंकियों के कैंप को तबाह किया था. भारत ने पाकिस्तान को 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए हमले का जबाव दिया था. इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वायुसेना के साहस को सलाम किया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भारतीय वायुसेना के असाधारण साहस और परिश्रम को सलाम करता हूं. बालाकोट की सफलता ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को दिखाया है. हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है जो भारत को सुरक्षित और सिक्योर रखते हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि आज ही के दिन भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर नए भारत की आतंकवाद के विरुद्ध अपनी नीति को पुनः स्पष्ट किया था. मैं पुलवामा के वीर शहीदों का स्मरण व वायु सेना की वीरता को सलाम करता हूं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व हमारे जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *