छेड़छाड़ में एक गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली की महिला उप निरीक्षक करुणा रोंकली ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने कुछ लोगों पर बहन के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट की गई थी। मामले में साहिब निवासी पनियाला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजीव पंवार शामिल रहे।
