झबरेड़ा में घरों में घुसा पानी
रुड़की। घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से कस्बे में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और लोग घरों में कैद हैं। घरों में सीलन आ चुकी है। कस्बा और क्षेत्र में बुधवार सुबह से जोरदार बारिश होती रही। मोहल्ला बंजारन, तेलियान में बारिश से लोगों के घरों में पानी भर गया। कस्बा निवासी स्वराज, मोहलड, यशवीर सिंह, सीटू, प्रमोद, शमशाद, राजपाल और भोला सिंह आदि का कहना है की लगातार बारिश होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के कई मोहल्लों और मुख्य बाजार में भी जलभराव है।
