अभाविप ने 73वें स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण

काशीपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 73वें स्थापना दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने राधे हरि राजकीय डिग्री कॉलेज में पौधरोपण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर, सरकारी अस्पताल, एसडीएम कार्यालय, थाना आईटीआई में 73 औषधीय पौधे लगाए गए। मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा, जिला संयोजक करन भारद्वाज, महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ.देवराज मिश्रा, डॉ.सविता पांडे, डॉ.आशा राणा, डॉ.राघव झा, डॉ.आदित्य प्रकाश, डॉ.नीरज शुक्ला, डॉ.शक्ति सिंह राणा के अलावा अभाविप कार्यकर्ताओं में मनोज जीना, ऋषि राज सिंह, मानस सिंघल, हर्षित चौहान, सजल मेहरोत्रा, नवनीत चौहान, शुभम कनौजिया, शुभम कुमार, सिद्धार्थ वाधवा, अभिषेक कनौजिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *