टैक्सी चालकों के मनमाने किराये से ग्रामीणों में रोष

विकासनगर

टैक्सी चालकों के मनमाने किराये के विरोध में माख्टी पोखरी बाजार में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। ग्रामीणों ने टैक्सी चालकों के मनमाने किराये की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान खींचते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही, जल्द सुनवाई न होने पर आंदोलन का निर्णय भी लिया है। शनिवार सुबह माख्टी, नगऊ और क्यावा गांव के ग्रामीणों ने माख्टी बाजार में बैठक आयोजित की। इसमें ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से टैक्सी चालकों की मनमानी पर रोष जताया। माख्टी पोखरी समिति के महासचिव सज्जू आर्य ने कहा कि क्षेत्र में परिवहन निगम की बसों का संचालन न होने से छोटे वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। माख्टी से चकराता की दूरी मात्र 10 किमी है। जिसका टैक्सी किराया 20 रुपये है। लेकिन, चालक सवारियों से 50 रुपये तक वसूल रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने टैक्सी चालकों की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों से एकजुट होने की अपील की। कहा कि इस बारे में यदि, जल्द तहसील प्रशासन, परिवहन विभाग और प्रदेश सरकार कार्रवाई नहीं करती, तो क्षेत्रवासी खुद आंदोलन करेंगे। बैठक में गंभीर सिंह चौहान, धर्मदत्त जोशी, राजाराम जोशी, राजेन्द्र सिंह तोमर, पूरण तोमर, चतर सिंह, हरदेव सिंह, शुभम राणा, केशर खन्ना, रघुवीर सिंह, नवीन वर्मा, गुड्डू दास, चमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *