प्रधान संगठन ने की ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी, आंदोलन रहा जारी
विकासनगर। ग्राम प्रधान संगठन विकासनगर ने ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन जारी रखा। ग्राम प्रधानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी हैं कि अब भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 12 जुलाई को देहरादून मुख्यालय में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे विकासनगर के विधायक मुन्ना चौहान को प्रधानों ने अपना 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में ग्राम प्रधानों ने लगातार तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी रख ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी की। प्रधानों ने प्रदेश सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। तालाबंदी करने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, महामंत्री जयदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, अरुण खत्री, कल्लू राम, रघुवीर तोमर, नीरज कुमार, रेखा, शशी, नरेंद्र सिंह, संतोषी देवी, वाहिदा, प्रीति चौहान, रविता तोमर, देवराज शर्मा, माधुरी, रजनी देवी, सुमनलता, नेहा शर्मा, रेखा देवी, सलीम, सुभाष चंद्र, शराफत अली, तबस्सुम इमरान, सपना चौधरी, पूनम चौहान, गीता, नजराना, मंजू मोगा, सुरुचि, साइना, शमशीना आदि शामिल रहे।