कांग्रेस पदाधिकारियों ने युवाओं संग की बैठक

ऋषिकेश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बैठकों का दौर तेज कर दिया है। कांग्रेस पदाधिकारी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लग गए हैं। रविवार को पदाधिकारियों ने हरिपुरकलां में युवाओं से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वन किया। हरिपुरकलां की हिमालयन कॉलोनी में कांग्रेस पदाधिकारियों ने युवाओं संग बैठक की। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से हर नागरिक परेशान हो चुका है। लेकिन भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में लोग कांग्रेस की ओर निगाहें लगाए बैठे हैं। कांग्रेस सैनिक विभाग के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में तमाम समस्याएं व्याप्त हैं। लेकिन भाजपा के स्थानीय विधायक सिर्फ भाषण और झूठी घोषणाएं करने में व्यस्त हैं। इसलिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। इस दौरान सभी ने आगामी विस चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर कांग्रेस प्रदेश महिला महासचिव सविता शर्मा, प्रेम लाल शर्मा, शेलेन्द्र, मदन रावत, सनी अग्रवाल, इशांत यादव, अंशु राजपूत, नरपत सिंह, संजय सिंह रावत, एसके उनियाल, संतोष, मुकेश, विजेंद्र कुमार, मनोज नवादिया, मनीष शर्मा, विजेंद्र कुमार, चंद्र देव, देवेंद्र सिंह नेगी, राज, दिलप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *