व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण  

देहरादून

महानगर व्यापार मंडल ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सर्वानंद घाट किनारे पर पौधरोपण किया। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित हर व्यक्ति द्वारा एक एक वृक्ष लगा हरेला पर्व की सभी को बधाई दी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि अगर हर व्यक्ति एक पेड़ लगाएगा तो पूरे उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में पर्यावरण में बदलाव निश्चित होगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, अनिल कोरी, सुनील कुमार, सुनील मनोचा, सोनू चौधरी, पंकज माटा, प्रीत कमल, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, हर्ष पुरी, राकेश सिंह, पवन पांडे, आशीष अग्रवाल, रवि बांगा, दीपक पंडित, विकास कुमार, गौरव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *