पांच सूत्रीय मांगों को आईटीआई कर्मचारियों का धरना जारी

चम्पावत।

अनुदेशक सरकारी देशक पद पर पदोन्नति समेत पांच सूत्रीय मांगों के लिए आईटीआई कर्मचारियों का धरना जारी है। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने काला फीता बांध सरकार के खिलाफ विरोध जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन शास्त्री ने बताया कि सरकार के समक्ष जायज मांगों को रखा गया है लेकिन सत्ता में बैठी सरकार उनकी मांगों की उपेक्षा कर रही है। कहा कि मांगे पूरी ना होने तक वह लोग धरने पर डटे रहेंगे। यहां सचिव गिरीश चंद्र जोशी, आरके जोशी, कमल सिंह, गोविंद राम, शैली, शांति मेहरा, राजेंद्र कौर, वीके, टम्टा, नवल किशोर ओली, प्रकाश जोशी, सुनील कुमार, मोहन चंद्र जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *