कांग्रेस की जीत के लिए कार्य करेगी एनएसयूआई

ऋषिकेश

आगामी चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलवाने के लिए एनएसयूआई ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। एनएसयूआई के डोईवाला विस अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा कि नए मातदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। गुरुवार को डोईवाला स्थित राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सावन राठौर को एनएसयूआई डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई गई। संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। ऐसे में जनता फिर से कांग्रेस को सत्ता में बैठाने का कार्य करेगी। नवनियुक्त एनएसयूआई डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा कि 2022 के चुनाव में एनएसयूआई पूरी मेहनत के साथ कार्य करेगी और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलवाएगी। इसके लिए बूथ स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी। नए मतदाताओं को अधिक से अधिक अपने पक्ष में जोडऩे का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सावन राठौर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी, प्रदेश सचिव मनीष यादव, नगर अध्यक्ष एनएसयूआई आरिफ अली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, विधानसभा उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य शुभम काम्बोज, विमल, मनोज पाल, अनुग्रह जेम्स, आसिफ अली आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *