मंत्री से वार्ता पर टला बेरोजगारों का सचिवालय कूच

देहरादून।

बीपीएड एमपीएड बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड में प्रदर्शन कर नियुक्ति मांगी। उन्हें सचिवालय कूच करने से रोक दिया गया। उनकी वार्ता शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से कराई गई। जिस पर उन्होंने अपना कूच टाल दिया। मंत्री ने उन्हें जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया है। बेरोजगारों का कहना है कि नियुक्ति नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभी स्कूलों में व्यायाम शिक्षको की नियुक्ति को लेकर बीपीएड एमपीएड बेरोजगार शुक्रवार को परेड ग्राउंड पहुंचे। उनका सचिवालय कूच था, लेकिन वार्ता के बाद टाल दिया गया। यमुना कॉलोनी मंत्री के आवास पर उनकी वार्ता हुई। शिक्षा मंत्री ने जल्द इसमें कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे ,पंकज बासु और राजू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *