युकां कार्यक्रम में भाग लेंगी सह-प्रभारी दीपिका सिंह पांडेय

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में कल दिनांक 18 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे उत्तराखण्ड कांग्रेस की सह-प्रभारी दीपिका सिंह पांडेय जी युवा कांग्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत नें बताया की कार्यक्रम में देवेन्द्र यादव जी को भाग लेना था परंतु अपरिहार्य कारणों से देवेन्द्र यादव भाग नहीं ले पायेंगे। श्री सारस्वत नें कहा की आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उक्त ट्रेनिंग कैंप को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में समस्त अनुशांगिक संगठनों सहित प्रदेष व जिला स्तरों पर भी कांग्रेस कमेटीयों द्वारा ट्रेनिंग कैंप आयोजित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *