पेयजल से जुड़ी मांगों को लेकर 10 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

श्रीनगर गढ़वाल।

कीर्तिनगर विकासखंड के पैंडुला दुग्ड्डा के ग्रामीणों ने पेयजल से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 10 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में एसडीएम कीर्तिनगर को ग्राम प्रधान पैंडुला सुनय कुकशाल की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से गांव को अकरी पंपिंग पेयजल योजना से जोड़े जाने, अमरोली व अंबेडकर बस्ती को जल जीवन मिशन से जोडऩे, गांव में बने हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना के जीर्ण-शीर्ण टैंकों को दुरूस्त करने, बिना काश्तकार की सहमति के उपजाऊ भूमि पर टैंक का निर्माण कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने आदि की मांग की जा रही है। बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिसके कारण लोगों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *