पवित्र देवडोली ब्रह्मकुण्ड हरकी पैड़ी पर किया स्नान
हरिद्वार
मां धारी देवी और नागराजा की पवित्र देवडोली ने ढोल, दमाऊं, मशक बीन, रणसिंघे की गूंज के बीच हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड पर स्नान किया। देव डोली के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। हरकी पैड़ी पर गढ़वाली पंडा माया राम, उमाशंकर वशिष्ठ, अभिषेक वशिष्ठ ने देवडोली को स्नान कराकर वैदिक विधान से पूजन का कार्य कराया। इसके बाद मांधारी देवी और नागराजा की पवित्र देवडोली वापस शिव विश्राम गृह पहुंची। मुकेश जोशी ने बताया कि बुधवार को देव डोली शिव विश्राम गृह में रहेगी। यहां पवित्र देवडोली की पूजा अर्चना की जाएगी।
