टनकपुर में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

चम्पावत

टनकपुर पुलिस ने 3.28 ग्राम स्मैक के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शनिवार देर शाम सालवनी जंगल के पास चेकिंग चल रही थी। चेकिंग में वार्ड संख्या- तीन, टनकपुर निवासी 42 वर्षीय शरीफ के पास से 3.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लेकर आया है। पुलिस टीम में एसआई राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, नासिर आदि रहे।V

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *