फर्जी उपहार पत्र से जमीन हड़पने के आरोप में दर्ज कराया केस
देहरादून
राजपुर क्षेत्र में फर्जी उपहार पत्र के जरिए जमीन हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अजय सिंह निवासी राजपुर रोड ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि ढाक पट्टी स्थित एक जमीन उनके स्वामित्व में है। यह जमीन उन्हें उनकी माता शरवती उर्फ सरस्वती देवी से 19 नवंबर 2022 को उपहार डीड के माध्यम से मिली। यह दस्तावेज उपनिबंधक कार्यालय द्वितीय देहरादून में पंजीकृत है। साथ ही नगर निगम अभिलेखों में भी प्रार्थी का नाम दर्ज है। प्रार्थी ने बताया कि उनकी नानी रोशन देवी और कंवर सिंह इस संपत्ति के सह-खातेदार मालिक थे। लेकिन नगर निगम अभिलेखों में त्रुटिवश उनकी नानी का नाम दर्ज होने से रह गया था। बाद में 2022 में नगर निगम ने आवश्यक संशोधन कर संपत्ति संख्या 17/12 प्रार्थी की माता के नाम दर्ज कर दी थी।
