यूओयू में नई शिक्षा नीति पर मंथन

हल्द्वानी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर चर्चा की गई। एडीबी ने एनईपी 2020 के तहत मॉडल कैंपस विकसित करने के लिए यूओयू का चयन किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के पर्यावरण प्रबंधन और संरक्षण केंद्र (ईएमपीसी) को भी अपग्रेड किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित कार्यशाला में एडीबी टीम के अध्यक्ष डॉ. पार्थ बनर्जी, कार्यवाहक कुलपति प्रो. रेनू प्रकाश शामिल रहीं वहीं कुलपति प्रो.ओपीएस नेगी ऑनलाइन जुड़े। एडीबी टीम के सदस्य डॉ. स्नेहा भसीन, अविजित चौधरी, ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष प्रो. जीतेंद्र पांडे, कुलसचिव डॉ.केआर भट्ट, वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी प्रो. डिगर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *