कोविड संक्रमण के बाद बनीं एंटीबाडी लंबे समय तक देंगी सुरक्षा, शोध में निकला फैक्ट

लखनऊ

कोरोना की दूसरी लहर के बीच अमेरिका के सेंट लुइस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं के अध्ययन से एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर खासकर उनको सुकून देने वाली है जो कोरोना के हल्के संक्रमण से गुजरे हों।
प्रसिद्ध जर्नल श्नेचर्य में प्रकाशित शोध पत्र में कहा गया है कि हल्के संक्रमण के बाद ठीक हो चुके लोगों में संक्रमण के प्रारंभिक लक्षणों के 11 महीने बाद भी कोरोना से लडने वाली एंटीबाडी पाई गई हैं, जो संक्रमण के दौरान प्लाज्मा कोशिकाओं के जरिए शरीर के बोन मेरो में पहुंच कर शांत पड़ी रहती हैं और कोरोना के नए संक्रमण की आहट होते ही सक्रिय होकर शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करके वायरस से लडने के लिए तैयार हो जाती हैं। शोध पत्र में वैज्ञानिकों ने यह उम्मीद जताई है कि ऐसी एंटीबाडी के शरीर में मौजूद रहने से उनको जीवनभर कोविड-19 के वायरस से सुरक्षा कवच मिलता रहेगा। यह निश्चित ही राहत भरी खबर है, क्योंकि अभी तक ऐसा माना जाता रहा है कि संक्रमण के बाद शरीर में उत्पन्न एंटीबाडी कुछ समय तक ही कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *