13 दिव्यांगों ने लगवाई वैक्सीन
ऋषिकेश।
जिला पुनर्वास केंद्र ने दिव्यांगों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित किया। शिविर में 13 दिव्यांगों ने वैक्सीन लगवाई। वक्ताओं ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
मंगलवार को जिला पुनर्वास केंद्र ने आइडीपीएल में दिव्यांग जनों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित किया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अनंत मेहरा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगों को टीकाकरण एवं उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है। दिव्यांगजन विभिन्न शिविरों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसीलिए विकट परिस्थिति में जीवनयापन कर रहे दिव्यांगजनों को घर-घर जाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8630761086 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने दिव्यांगों के स्वावलंबन हेतु विभिन्न राज्य एवं केंद्रीय योजनाओं से भी अवगत कराया। मौके पर श्री राम मंदिर आईडीपीएल ऋषिकेश के उप सचिव सीताराम भाटी, नीरजा ट्रस्ट संयोजक नीरजा गोयल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से अमन, प्रोस्थेटिक टेक्निशियन कैलाश चौहान, राहुल सक्सेना, डॉ. सुनील, डॉ. पंकज, अंकिता, अमित, नूपुर गोयल, सुभाष नेगी, सरोज बडोला, रमेश, आशुतोष चंदेल, प्रवेश, हरि सिंह, संदीप चंद रमोला, धनवीर सिंह, गिरीश, सजनी बिष्ट, अंशु वर्मा आदि उपस्थित रहे।
