भाजपा उत्तराखंड में फिर से सत्ता में काबिज होगी: पुनीत मित्तल

ऋषिकेश।

भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने कहा कि भाजपा की सरकार अच्छा काम कर रही है। आगामी विधानसभा के चुनाव में फिर से उत्तराखंड में भाजपा सत्ता पर काबिज होगी। कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव में जुटने की अपील की। उन्होंने यह बात तपोवन में नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कही।
मंगलवार को तपोवन स्थित एक आश्रम में भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई। इसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत के मूलमंत्र दिए। कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इसका लाभ आने वाले चुनाव में भाजपा को मिलेगा। दावा किया कि आने वाले चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि अब चुनाव के लिए कम समय बच गया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर करने की जरूरत है। वे घर-घर जाकर आमजन को सरकारी की योजनाओं के बारे बताएं। कार्यसमिति की बैठक में टिहरी जिला महामंत्री नलिन भट्ट, मंडल प्रभारी धूमन थलवाल, मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह धमांदा, सब्बल सिंह पंवार, मुनेंद्र रयाल, सुनील आर्य, राजेंद्र भंडारी, अशोक कंडवाल, गोपाल चौहान, अर्चना चौहान, मदन पयाल, लोकपाल ब्रह्चारी, रविंद्र ब्रह्मचारी, रविंद्र भंडारी, आशीष कुकरेती, मोहनी तोपवाल, वंदना भंडारी, नीलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *