पी.वी. सिंधु की एक और आसान जीत, नॉकआउट में पहुंचीं- भारतीय महिला हॉकी टीम ने फिर किया निराश

टोक्यो  ।
टोक्यो ओलंपिक का आज छठा दिन है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर निराश किया है। ब्रिटेन ने उसे 4-1 से हरा दिया है। हालांकि बैडमिंटन से भारत के लिए अच्छी खबर है। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन को हरा दिया है। वहीं, तीरंदाजी में तरुणदीप राय ने पुरुष अंतिम 32 वर्ग के मुकाबले में यूक्रेन के हनबिन ओलेस्की को मात दी, लेकिन वह अपने सफर को इससे आगे नहीं बढ़ा सके। रियो ओलिंपिक-2016 की रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपिक-2020 में अपना शानदार खेल जारी रखा है। सिंधु खेलों के महाकुंभ में अपने दूसरे मैच में जीत हासिल करने में सफ रही हैं। ग्रुप-जे के मैच में सिंधु के सामने थीं हॉन्ग कॉन्ग की चीयूंगा नगन थी। दोनों खिलाडिय़ों के बीच आज जो मैच खेला गया उसमें सिंधु ने 21-9, 21-16 से अपने नाम कर लिया है। सिंधु को इस मैच को जीतने के लिए 35 मिनट का समय लगा। इस जीत के साथ ही सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।सिंधु से भारत को टोक्यो ओलिंपिक में पदक की उम्मीद है। बैडमिंटन वह देश की इकलौती खिलाड़ी हैं जो इन ओलिंपिक खेलों में पदक की मजबूत दावेदार के रूप में देखी जा रही हैं। इस तरफ सिंधु अभी तक आसानी से आगे बढ़ रही हैं। अपने पहले मैच में सिंधु ने इजरायल की पोलिकारपोवा कसेनिया को 21-7, 21-10 से मात दे खेलों का शानदार आगाज किया था और अब दूसरे मैच में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए आसानी से जीत हासिल की।इसके अलावा आज भारतीय रोवर अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स के रेपेचेज सेमीफाइनल ए/बी में भाग लेंगे। इसके अलावा रोइंग, सेलिंग और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी अपना दावा पेश करेंगे। ओलंपिक में डेब्यू करने वाली मुक्केबाज पूजा रानी भी रिंग में उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *