महिला मंडल भवन के लिए पम्मी ने दिए 5 लाख व बर्तन के लिए 50 हजार

 सोलन(बद्दी) :  
दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने वीरवार को हल्के की ग्राम पंचायत ढेला में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करवा दिया। विधायक ने बताया कि ढेला पंचायत की महिला मंडल की महिलाओं ने दूरभाष पर सुबह उनसे कार्यालय में मिलने का समय मांगा तो उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए स्वयं सम्बंधित पंचयात में समस्याओं की जानकारी लेने पहुंचे। पंचायत प्रधान नीलम चौधरी ने बताया कि विधायक ने महिला मंडल ढेला की पुरजोर मांग पर महिला मंडल भवन के लिए 5 लाख व बर्तनों आदि की खरीद के लिए 50 हजार रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की है।
 विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा गत साढ़े तीन वर्षों में पंचायत में हुए विकास कार्यो की विस्तार से चर्चा की। परमजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास करवाया। मानपुरा ढेला धर्मपुर मार्ग पर 12 करोड़ से अधिक खर्च कर एक बहुत बढ़िया मार्ग तैयार किया। जो कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए जयराम सरकार की बहुत बड़ी सौगात है। दूंन हल्के में हुए गत साढ़े तीन साल में विकास को लेकर विरोधियों के पास  अब कोई मुद्दा नही।
विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत भी जोरदार किया। इस अवसर पर प्रधान नीलम चौधरी, उप प्रधान तरसेम लाल, महिला मंडल की प्रधान आशा देवी, समाजसेवी राम गोपाल शर्मा, सुरजन सैनी, वार्ड पंच रमा देवी, मनोहर लाल, गीता राम, राम करण, राम व दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *