कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी का भव्य स्वागत किया
पौड़ी। कांग्रेस पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पौड़ी पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी का कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को एकजुट करना और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद केशर सिंह नेगी अपने गृहक्षेत्र पौड़ी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भत्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर उनका स्वागत किया। जिला पंचायत सभागार में स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने केशर सिंह नेगी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में केशर सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। कहा कि युवाओं ने भू-कानून को लागू करने की मुहिम चलाई है। जिसका वे समर्थन करते है। सरकार को युवाओं की मांग पूरी करते हुए भू-कानून लागू करना चाहिए। कहा कि पार्टी को एकजुट करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में बहुमत के साथ कांगेस पार्टी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकशाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी, जिला महामंत्री वीरप्रताप, तामेश्वर आर्य, सरिता नेगी, योगेंद्र कुमार, भाष्कर बहुगुणा, गौरव सागर, आस्कर रावत आदि शामिल थे।
