सतपुली में हुई बीजेपी मंडल कार्यसमिति की बैठक
पौड़ी
नगर पंचायत सतपुली में बीजेपी की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज व युवा प्रभारी नरेंद्र डंडरियाल ने पार्टी की कार्यप्रणाली को बताते हुए संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी व पन्ना प्रमुख को सक्रिय रूप से कार्य करने को कहा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा, मंडल महामंत्री दिगंबर रावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशराज रावत, अंकित ठाकुर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरुण रावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता वेद प्रकाश वर्मा सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष व बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे।
