स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

रुद्रपुर

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और झनकईया पुलिस की संयुक्त टीम ने 9.20 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। सूचना के आधार पर सुंदरनगर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 9.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने अपना नाम रोशन चंद पुत्र बहादुर चंद निवासी नेपाल बताया। वह नेपाल जाने की कोशिश में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे झनकईया पुलिस को सौंप दिया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *