ओवैसी ने दी नीतीश सरकार को चेतावनी – सीमांचल में विकास कार्य नहीं हुए तो करेंगे चक्का जाम
पटना ……..
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीमांचल के लिए काम नहीं करेंगे तो पूरे सीमांचल में चक्का जाम किया जाएगा। ये मैं नीतीश सरकार को चेतावनी देता हूं।
दरअसल, बिहार में पांच सीट पर चुनाव जीतने के बाद से असदुद्दीन ओवैसी काफी उत्साहित हैं. ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी की निगाह आने वाले समय में बिहार में एआईएमआईएम को मजूबत करने में टिकी है. सीमांचल इलाके में पांच सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद से ओवैसी और उनकी पार्टी लगातार एआईएमआईएम को बिहार में मजबूत करने में जुटी है।
दरअसल, सीमांचल को काफी पिछड़ा इलाका माना जाता है और पूरा कोशी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित रहता है. इसके विकास का मुद्दा तमाम बार उठता रहा है. मौजूदा बिहार विधानसभा सत्र में भी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के विधायक अख्तरुल ईमान ने सीमांचल का मुद्दा उठाया था. विधायक अख्तरुल ईमान ने सीमांचल के विकास का मुद्दा विधानसभा में उठाते हुए पूर्णियां को दूसरी राजधानी बनाने की भी मांग की थी।
सूत्रों के अनुसार, ओवौसी की निगाह पूरी तरीके से सीमांचल के पूर्णियां, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा और सुपौल इलाके में हैं. इन इलाकों में 20 फीसदी से ऊपर मुस्लिम वोट है. कभी ये इलाके कांग्रेस और जनता दल का गढ़ हुआ करते थे. लेकिन उसके बाद से इन दलों की पकड़ इन इलाके में कमजोर होती चली गई है. जबकि बीते विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने इन क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब पार्टी इन क्षेत्रों में अपने को मजबूत करने में लगी है।
