देघाट पुलिस ने न्यायालय के वारंट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा

न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के निर्देशों के क्रम में देघाट पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को फौजदारी वाद संख्या 61/23 में जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत आरोपी मनमोहन सिंह, उम्र 47 वर्ष, पुत्र बचे सिंह, निवासी ग्राम तामाढोन, स्याल्दे, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा को उसके गांव तामाढोन से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 504, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक राजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार और कांस्टेबल जगदीश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *