छठ पूजा पर राजकीय अवकाश घोषित करे सरकार

ऋषिकेश।सार्वजनिक छठ पूजन समिति ऋषिकेश त्रिवेणीघाट ने छठ पूजा वाले दिन राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजा है। सार्वजनिक छठ पूजन समिति त्रिवेणीघाट के सदस्यों ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। समिति अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने कहा कि समिति लंबे समय से छठ पूजा के दिन राजकीय अवकाश घोषित करने और त्रिवेणी घाट पर सूर्य भगवान व छठ माई की मूर्ति स्थापना हेतु जगह उपलब्ध करवाने की मांग करती आ रही है। कहा कि प्रत्येक वर्ष ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में छठ महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए समिति सूर्य भगवान का मंदिर निर्माण करवाना चाहती है। उन्होंने छठ पूजा के दिन राजकीय अवकाश घोषित करने, भगवान सूर्य और छठ माई की मूर्ति स्थापना व मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने, छठ पर्व मेले को राजकीय मान्यता प्रदान कर सांस्कृतिक विभाग को निर्देशित करने, पूर्व में पारित त्रिवेणी घाट समीप दत्तात्रेय घाट से आगे के घाट का नामकरण भगवान सूर्य के नाम से करने की मांग की है। मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष शंभू पासवान, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप दूबे, महासचिव परमेश्वर राजभर, नागेंद्र सिंह, लल्लन राजभर, जयप्रकाश नारायण, वीरबहादुर राजभर, अमित चौधरी, अमित गुप्ता, ऋषि जायवाल, बसंत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *