पूर्णागिरि में सिद्ध मोड़ के पास फिर भू-स्खलन

चम्पावत।

पूर्णागिरि मार्ग 17वें दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। अब सिद्ध मोड़ के पास भूस्खलन ने विभाग को फिर समस्या में डाल दिया है। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। बीते दिनों बारिश के कारण हनुमान चट्टी के समीप बड़ी पहाड़ी दरकने से विशाल बोल्डर सडक़ पर आ गए थे। तब से सडक़ यातायात के लिए बंद चल रही है। लेकिन बीते देर रात सिद्ध मोड़ के समीप फिर भू-स्खलन हो गया, जिससे काफी मलबा रोड पर आ गया है। वहीं यातायात के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे सडक़ धंसने से बचेगी। लोनिवि के जेई एपीएस बिष्ट ने बताया कि सडक़ पूर्व की तरह खोलना संभव नहीं हो पा रहा है जिसके कारण दीवार देकर वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करने की कोशिश जारी है। बताया कि सिद्ध मोड़ के पास जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। करीब तीन सप्ताह से बंद सडक़ न खुलने से पूर्णागिरि से लगे गांवों में समस्या पैदा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *