20 दिसम्बर तक होंगे हज के लिए आवेदन
रुद्रपुर
राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि आगामी वर्ष में हज के लिए 20 दिसम्बर तक आवेदन किया जा सकता है। चार दिसम्बर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद के अनुसार हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने हज 2024 के लिए हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट पर ऑन लाइन अथवा मोबाइल में एप डाउनलोड कर आवेदन ऑन लाइन भरे व जमा किये जा सकते हैं। हज आवेदक के पास पासपोर्ट की वैद्यता 31 जनवरी 2025 तक की होनी चाहिये। अध्यक्ष ने आवेदन भरने से पहले गाइड लाइन की जानकारी लेने की अपील की है।
