घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की

रुड़की

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ठसका में शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने कार्रवाई न होने से क्षुब्ध वाल्मीकि समाज के लोगों ने रविवार को मंगलौर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अमित तलवार, रवि टांक, अमित कुमार, संजय वाल्मीकि, रोहित समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *