तोशिबा वाटर सॉल्यूशंस को मिला गंगा सफाई के लिए बिहार में एक ठेका

नयी दिल्ली ,05 अगस्त।

तोशिबा इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस कॉरपोरेशन ( टीआईएसएस) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी तोशिबा वाटर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (टीडब्लूएस) को गंगा सफाई के लिए बिहार में एक पंप स्टेशन सहित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण और उसके संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) की एक परियोजना का ठेका मिला है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके लिए बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एक अनुबंध किया गया है। यह सीवेज निर्माण परियोजना गंगा को साफ करने के भारत सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है।
इस परियोजना में गंगा के किनारे स्थित हाजीपुर शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करने के अलावा इसका 15 वर्ष तक परिचालन और रखरखाव करने का अनुबंध है। सक्रिय किए गए कीचड़ प्रक्रिया के हिस्से के रूप में नया संयंत्र एनजीटी के 30-अप्रैल-2019 के नवीनतम मानदंडों के अनुसार सीवेज से नाइट्रोजन और फास्फोरस को हटाने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *