सोने चाँदी में लौटी तेजी

मुंबई ,05 अगस्त।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में आयी तेजी के बल पर आज घरेलू स्तर पर सोने चाँदी में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.19 प्रतिशत बढ़कर 1813.43 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.13 प्रतिशत चढ़कर 1812.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.43 प्रतिशत बढ़कर 25.66 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 165 रुपये की तेजी के साथ 48029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सोना मिनी 85 रुपये उठकर 47939 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चाँदी 421 रुपये की बढ़त के साथ 68335 रुपये प्रति किलो और चाँदी मिनी 376 रुपये बढ़कर 68490 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *