जिपं व नपा उपाध्यक्ष का चुनाव जनता से सीधे कराने की मांग
पिथौरागर।
जिला पंचायत व नगर पालिका में उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने की मांग उठी है। नगर पालिका के सभासदों ने यहा मांग उठाई है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी सीधे कराने की मांग की है। मंगलवार को यहां कुमाऊं के सभासदों ने नगर पालिका व नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष की तरह उपाध्यक्ष का चुनाव जनता के माध्यम से कराने की मांग करते हुए सीएम को ज्ञापन दिया। उत्तराखण्ड कुमाऊं सभासद संगठन के अध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में सभासदों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को देहरादून में पत्र दिया। सभासदों ने वार्ड व मोहल्ले में जनहित कार्य कराने के लिए 10 लाख प्रतिवर्ष देने मांग भी इस दौरान रखी।कहा सभासदों को निश्चित मानदेय दिया जाए व कार्यकाल समाप्ति के बाद पेंशन की सुविधा भी मिले। वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों के लिए क्षेत्रीय सभासद से अनापत्ति लेने की व्यवस्था की मांग भी रखी गई।उन्होंने सीएम से प्रदेश के सभी सभासदों का स्वास्थ बीमा कराने की मांग की है।सभासदों ने सीएम से राज्यों की बेहतरीन पालिकाओं का भ्रमण करवाने के लिए बजट का निर्धारण व दूरभाष के लिए प्रतिमाह 1 हजार रुपये उपलब्ध करवाने की मांग भी की ।
