हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल जन्म दिवस समारोह आयोजित
रुद्रप्रयाग। कलश ट्रस्ट द्वारा चन्द्रकुंवर बर्त्वाल के जयंती पर उनके कर्मभूमि पंवालिया में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल जन्म दिवस समारोह आयोजित किया। इस मौके पर कविवर को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जबकि चन्द्रकुंवर की कविताओं का पाठ किया गया। पंवालिया में आयोजित कार्यक्रम में कलश के संयोजक ओमप्रकाश सेमवाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कवि की कर्मभूमि में कलश को कार्यक्रम करने का अवसर मिला है। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवि मुरली दीवान ने कहा कि पंवालिया में आकर एक अलक अहसास की प्राप्ति हुई है। आज भी इस क्षेत्र में महान कवि की यादें हैं। विशिष्ट अतिथि बुद्धिबल्भ थपलियाल, माधव सिंह नेगी, हेमन्त चौकियाल, उर्मिला सेमवाल, सतेश्वरी नेगी ने पंवालिया में कार्यक्रम को लेकर खुशी जताई। इस मौके अब छाया में गुंजन होगा सहित कवि के अनेक कविताओं का पाठ किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि मुरली दीवान, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मलासी, विशिष्ट अतिथि बुद्धि बल्लभ थपलियाल, माधव सिंह नेगी, हेमन्त चौकियाल, उर्मिला सेमवाल, सतेश्वरी नेगी, कलश के संयोजक ओमप्रकाश सेमवाल, कवि जगदम्बा प्रसाद चमोला, मन मोहन भट्ट, कुसुम भट्ट, वेदिका सेमवाल, बुद्धिबल्लभ भट्ट आदि ने कवि की कविताएं पढ़ी।
