16वें दिन भी आशाओं का कार्य बहिष्कार रहा जारी

पिथौरागढ़।

मंगलवार को 16वें दिन भी आशाओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। जिले भर में 100 से अधिक आशा कार्यकत्रियां सडक़ पर उतरकर धरने में बैठी रहीं। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गई। जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा ने सरकार से आशाओं को भ्रमित करना छोड़ मासिक मानदेय के बारे में स्पष्ट फैसला लेने को कहा है। कहा पहले केंद्र और प्रदेश सरकार ने आशाओं को सेवा के नाम पर शोषण किया और जब आशाएँ जागृत हो गई तो उनको प्रोत्साहन राशि के नाम पर छलने की कोशिशें की जा रही है। कहा आशाओं के एकताबद्ध आंदोलन से घबराकर सरकार स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उनपर दबाव बना रही है। आशा कार्यकत्रियां और कुछ नहीं केवल अपनी मेहनत का दाम चाहती हैं जो कि उनका वाजिब और संविधान प्रदत्त हक है। कहा जब तक सरकार उनकी मांगें मान नहीं लेती वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगी। इधर, धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, थल, बेरीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना में भी आशा कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार से अपना हक मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *