ट्रडिशनल किरदारों में नजर आने वालीं डोनल बिष्ट रियल लाइफ में बेहद बोल्ड

टीवी पर ट्रडिशनल किरदारों में नजर आने वालीं डोनल बिष्ट रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बेहद बोल्ड हैं डोनल
अपनी इसी बोल्डनेस के कारण डोनल बिष्ट ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। पर वह उन्हें इसके लिए करारा जवाब भी दे चुकी हैं। डोनल बिष्ट ने जब भी बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं, यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। पर इस बार कुछ और ही मामला है।
डोनल बिष्ट ने वाइट कलर का स्विमसूट पहन फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में डोनल बिष्ट का ग्लैमरस और सेक्सी अंदाज फैन्स को खूब भा रहा है। वो डोनल की खूबसूरती और बोल्डनेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। किसी ने उन्हें ‘हॉट च्ीनÓ तो किसी ने ‘क्यूटÓ वहीं कुछ ने ‘फायरÓ बताया।
डोनल बिष्ट ने अपनी इन तस्वीरों और हॉट अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। वहीं कुछ महीने पहले जब डोनल बिष्ट ने बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं कुछ यूजर्स ने उन्हें खूब बुरा-भला सुनाया था और जमकर कोसा था। तब डोनल बिष्ट ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।
तब डोनल बिष्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा था, ‘कपड़े महिलाओं के चरित्र का निर्धारण नहीं कर सकते। किसी भी महिला को उसके कपड़ों से जज ना करें। उसे उसके दिल से जज करें।Ó
करियर की बात करें तो डोनल बिष्ट ने साल 2014 में शोबिज इंडस्ट्री में कदम रखे थे। साल 2014 में वह दूरदर्शन के शो ‘चित्रहारÓ को एंकर कर रही थीं। इसके बाद 2015 में उन्होंने टीवी की दुनिया में ऐक्टिंग डेब्यू किया।
तब से लेकर अब तक डोनल बिष्ट ‘एयरलाइंसÓ, ‘कलश-एक विश्वासÓ, ‘एक दीवाना थाÓ, ‘लाल इश्कÓ, ‘रूप: मर्द का नया स्वरूपÓ और ‘दिल तो हैपी है जीÓ जैसे टीवी शोज में काम किया। ऐक्ट्रेस बनने से पहले डोनल बिष्ट एक जर्नलिस्ट भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *