साई ने पैरालंपिक के लिए टोक्यो जा रहे भारतीय एथलीटों के लिए किया विदाई रात्रिभोज का आयोजन
नईदिल्ली।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने 24 अगस्त से टोक्यो में शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए जापान जाने वाले भारतीय एथलीटों के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया।
रात्रिभोज का आयोजन शुक्रवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन) के छात्रावास में किया गया।
शोपीस इवेंट में नौ विभिन्न खेलों में कुल 54 पैरा-एथलीट शामिल होंगे। यह टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है।
शुक्रवार को सेंड-ऑफ डिनर और टोक्यो के लिए प्रस्थान करने वाले एथलीटों के लिए हॉस्टल शेफ और उनकी टीम द्वारा केक तैयार किया गया था।
साई मीडिया ने ट्वीट किया,साई के जेएलएन छात्रावास, दिल्ली में पैरालंपिक दल के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन। टोक्यो जाने वाले एथलीटों के लिए जेएलएन छात्रावास के शेफ द्वारा विशेष रात्रिभोज और केक तैयार किया गया था। उनके लिए हमारी शुभकामनाएं।
भारत के पावरलिफ्टर जयदीप कुमार और सकीना खातून कोच जेपी सिंह के साथ शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए रवाना हुए। जयदीप कुमार पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में भाग लेंगे जबकि सकीना खातून महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। दोनों पावरलिफ्टर 27 अगस्त को अपने-अपने वर्ग में पदक के लिए भिड़ेंगे।
पदक के लिए आशान्वित, जयदीप ने एक विज्ञप्ति में कहा, हमने इस दिन के लिए कड़ी मेहनत की है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम इतिहास बना सकते हैं और पदक घर ला सकते हैं।
खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा दल को गर्मजोशी से विदा किया गया। पावरलिफ्टिंग और बैडमिंटन दो ऐसे खेल हैं जो इन पैरालंपिक खेलों में अपनी शुरुआत कर रहे हैं।
पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच होना है। रियो 2016 के स्वर्ण पदक विजेता थंगावेलु मरियप्पन भारत भारत के ध्वजवाहक होंगे।