हमार स्वाभिमान की शूटिंग शुरू

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म हमार स्वाभिमान की शूटिंग शुरू कर दी है। पवन सिंह, अंजना सिंह और डिंपल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म हमार स्वाभिमान की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुरू हो गयी है। इस फिल्म के निर्माता भारतीय मूल के पोलैंड निवासी एनआरआई राम शर्मा हैं, जिन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं। फिल्म के निर्देशक चंद्रभूषण मणि हैं। फिल्म के सेट पर राम शर्मा भी फिल्मी कॉस्ट्यूम में नजर आये, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म में पवन सिंह के बड़ भाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
राहुल ने कहा, “मेरा किरदार एक जमींदार ठाकुर का है। उन्होंने एनआरआई होकर भी भोजपुरी भाषा में फिल्म करने के सवाल पर कहा कि मैं एनआरआई जरूर हूं। लेकिन बिहार के गया जिले के शेरघाटी का रहने वाला हूं। मैं बिहार की धरती से बहुत प्यार करता हूं। इसलिए मुझे लगा कि पवन सिंह के साथ एक भोजपुरी सिनेमा बनाया जाये।” (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *