बारिश से प्रभावित ग्रामीणों को बांटी तिरपाल
विकासनगर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद चौहान ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर और ढाकी गांव में बारिश से प्रभावित ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही, बारिश से बचाव के लिए कई ग्रामीणों को तिरपाल भी प्रदान की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस उनके साथ है। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द प्रभावितों तक मदद पहुंचाने की मांग भी की। इस मौके पर अंकित राणा, मंगल रावत, दिलशाद, मुरस्लीन, राजेश, सोनू आदि मौजूद रहे।
