तीर्थ पुरोहित समिति को मिली त्रिवेणी घाट पर कार्यालय हेतु भूमि

ऋषिकेश

नगर निगम प्रशासन ने तीर्थ पुरोहित समिति को त्रिवेणी घाट पर कार्यालय के लिए भूमि प्रदान की है। मंगलवार को समिति ने भूमि पूजन किया। समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि काफी समय से तीर्थ पुरोहितों के लिए गंगा तट पर स्थान की मांग की जा रही थी। नगर निगम की मेयर अनिता ममगाई और समस्त पार्षद के प्रयासों से यह भूमि व स्थान तीर्थ पुरोहित समिति को प्राप्त हुआ है। समिति सदस्यों ने नगर निगम प्रशासन का आभार जताया। मौके पर पार्षद रीना शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, विनोद अग्रवाल, योगेश शर्मा, प्यारेलाल जुगलान, विवेक गोस्वामी, पंकज शर्मा, आशुतोष शर्मा, पंकज गुप्ता, यज्ञवर्त शर्मा, पंडित गंगा राम व्यास, अभिषेक शर्मा, घनश्याम झा, वेद प्रकाश शर्मा, चेतन्य वार्ष्णेय, मंगलदेव उपाध्याय, दिनेश पंत, गिरीश सेमवाल, मधुसूदन शर्मा, संतोष भट्ट, देवेंद्र नौटियाल, अनुपम कुशवाल, हंसराज बलोनी, परमानंद मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, नीलकंठ प्रसाद, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *