बगैर सत्यापन किरायेदार मिलने पर चालान

अल्मोड़ा

जिले की पुलिस इस बीच किरायेदारों के सत्यापन को लेकर सख्त बनी हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर रानीखेत पुलिस ने ऐसे दो मामलों में चालान किया है। पुलिस दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत थाने के एसआई फिरोज आलम ने किरायेदार सत्यापन अभियान के तहत दो मामले पकड़े हैं। इनमें चिलियानौला के वार्ड नंबर एक निवासी राजीव कुमार पर पांच हजार रुपये जुर्माना तथा यहीं के वार्ड नंबर दो निवासी अरविंद राहुल का कोर्ट का चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *