लोनिवि मंत्री ने अफसरों से पूछा पुल क्यों गिर रहे है ?

पौड़ी

समीक्षा बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को बताया गया कि राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है तो महाराज ने कहा कि यह तो बंद कर दिया गया है। हालांकि अफसरों ने बताया कि इसको लेकर कोई आदेश नहीं मिले है। महाराज ने किर्खू पुल की साइड रैलिंग की गिर जाने पर भी कड़ी नाराजगी जताई कहा कि बीच में सरिया का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता। इसकी जांच हो। बैठक में लोनिवि मंत्री ने जब अफसरों से पूछा पुल क्यों गिर रहे है तो लोनिवि अफसरों ने अवैध खनन इसका कारण बताया। महाराज ने सडक़ निर्माण में इस्तेमाल में आ रहे प्लास्टिक वेस्ट को उपयोग में लाने को भी कहा। इसके लिए डीएम ने लोनिवि से डिमांड देने की बात कही।महाराज ने कहा कि साइन बोर्ड पर सडक़ों के बंद होने की पूरी जानकारी दी जाए यह भी उल्लेख हो कि यहां मोबाइल क्नेक्टिविटी है या नहीं ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को इसका पता पहले से हो जाए। इसके साथ भूमि धरों को मुआवजा भी तत्काल देने को कहा गया। नौगावंखाल-सुरखेत-तुनाखाल सडक़ पर कंक्रीट के बजाए कच्चा पत्थर लगाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। लोनिवि को दीवा डांडा तक सडक़ निर्माण के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए। एनएच को बुआखाल-रामनगर और पौड़ी -कोटद्वार सडक़ को ठीक करने के लिए कहा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *