वैक्शीनेशन कैम्प ने 476 लोगों ने कराया टीकाकरण
लखनऊ
यहियागंज व्यापार मंडल के तत्वाधान में वैक्शीनेशन कैंप का आयोजन नादान महल रोड स्थित सिद्घनाथ मंदिर में किया गया। वैक्शीनेशन कैंप में 476 लोगों ने वैक्शीनेशन कराया। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों की मांग पर कैम्प को दो दिन के और बढ़ाया गया है। अब 1 और 2 सितम्बर को भी वैक्शीनेशन कैम्प अपने निर्धारित समय से लगेगा। कैंप में मुख्य रूप से अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महामंत्री नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा, युवा वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन, महामंत्री महेश प्रसाद गुप्ता, वैभव जैन, ललित सुमानी, संजय गुप्ता, नरेश कुमार, रोहित गुप्ता, ऋ तुराज रस्तोगी, मनु अग्रवाल, विभु अग्रवाल, सैरान अब्बास, नवीन मल्होत्रा, ऋ तुराज गुप्ता के साथ नागरिक सुरक्षा संगठन के सिपाही मुस्तैद रहे।
