प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने गढ़वाल सांसद को बताईं समस्याएं
रुद्रप्रयाग।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश ने रुद्रप्रयाग जिले की समस्याओं को लेकर गढ़वाल सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। पूर्व सीएम से वार्ता के दौरान कमलेश उनियाल ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जखोली ब्लॉक ग्राम पंचायतों द्वारा उन्हें सडक़ की समस्या के बारे में बताया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसिर बधाणी मोटर मार्ग पर हॉट मिक्सिंग स्वीकृत व निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह है कि क्षेत्रीय जनता बरसिर बधाणी मोटर मार्ग को हॉट मिक्सिंग प्रिंटिंग की मांग लगभग जनता 80 के दशक से करती आ रही है किंतु आज भी या सडक़ भारी वाहन चलने लायक नहीं है। इस सडक़ का दोबारा निर्माण और मिक्सिंग किए जाने के संबंध में शासन और प्रशासन से वर्षों से जनता मांग करती आ रही है। उन्होंने पूर्व सीएम से शीघ्र इस मोटर मार्ग की समस्या को दूर करने का आग्रह किया। वहीं पूर्व सीएम एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत से संबंधित विभाग से दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली और जल्द से जल्द इसका निवारण करने के लिए निर्देश दिए।
