13 अखाड़ा समेत 16 मठों को इनकम टैक्स का नोटिस, 2019 के कुंभ में दिए गए पैसे का मांगा हिसाब

प्रयागराज

कुंभ-2019 के दौरान करोड़ों रुपये के खर्च का ब्योरा न मिलने पर आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है. 13 अखाड़ा समेत 16 मठों को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। कुंभ के दौरान सरकार की ओर से दी गई इस रकम के उपयोग की जांच की जा रही है. कुंभ के दौरान सभी तेरह अखाड़ों और तीन प्रमुख मठों को एक- एक करोड़ रुपये दिए गए थे।
इस मामले में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को भी नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सच्चा बाबा आश्रम अरैल को भी नोटिस जारी किया गया है. कुंभ 19 के दौरान अखाड़ों को संत और भक्त निवास के लिए योगी सरकार ने पैसे दिए थे।
कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स एक्जम्शन की ओर से सभी तेरह अखाड़ों के अलावा शहर के दो प्रमुख मठों को नोटिस जारी कर संत निवास के नाम पर जारी की गई एक-एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के इस्तेमाल के बारे में जानकारी मांगी गई है. दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं और संतों को ठहरने के लिए संत निवास और रसोई घर को बनाने के लिए कितने पैसे खर्च किए गए. इसके अलावा किस तरह के खर्चे किए गए. इन सबका विवरण इन अखाड़ों ने अब तक नहीं दिया है. जिसके बाद सरकार की ओर से नोटिस जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *