मूंढापांडे में रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिला खून से लथपथ युवक

मुरादाबाद।

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे एक घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मूंढापांडे के गणेशघाट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को करीब 40 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया था, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शरीर पर लाल रंग की टी शर्ट और मटमैली पेंट थी। उसने आसमानी रंग का मास्क भी लगा रखा था। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *