आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

 

ऋषिकेश। कोरोनाकाल में बेहतर कार्य करने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी भरपूर मंडल की ओर से कोरोनाकाल में बेहतर कार्य करने पर आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना के दौरान सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं। बताया कि वह स्वयं संपूर्ण विधानसभा की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उनके सेवा भाव को सलाम कर रहे हैं। मौके पर ग्राम प्रधान भरपूर धर्म कुमार, मंडल अध्यक्ष हर्ष पाल, नरेंद्र रावत, महिपाल सजवाण, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पीतांबर सजवाण, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा जनार्दन सिंह, गुमान सिंह, कृष्णा सिंह, धीरेंद्र सिंह, तेज सिंह, मनवीर सिंह, सुरेश सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम सिंह, राजेश कुकरेती, राधेश्याम, दीपक, शिव सिंह राणा, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *